असलहे के साथ दो अंतर्जनपदीय बदमाश गिरफ्तार,भेजे गए जेल

दोनों के विरुद्ध दर्ज है आधा दर्जन मुकदमे
चन्दौली-जनपद की थाना धानापुर पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय बदमाशों को दो असलहे और दो जिंदा कारतूस के साथ पकड़ कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया। दोनों बोलेरो से कमालपुर खडान नहर के रास्ते पर चेकिंग के दौरान पकड़े गये।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चन्दौली पुलिस अपराध नियंत्रण और अपराधियों की नकेल कसने हेतु लगातार चेकिंग अभियान चलाकर कार्यवाई जारी रखा है। जिसके क्रम में थाना धानापुर की पुलिस ने बुधवार को रात्रि चेकिंग के दौरान खड़ान कमालपुर मार्ग पर बोलेरों सवार दो अंतर्जनपदीय बदमाशों अजीत यादव पुत्र मिठ्ठू यादव व प्रशान्त राय पुत्र प्रमोद राय निवासीगण ग्राम चन्दनी व थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर को दो असलहे व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जिनके विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 161/2024 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। दोनों के विरुद्ध लगभग आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष प्रशान्त कुमार सिंह, उ0नि0 कृष्ण कुमार उपाध्याय चौकी प्रभारी भदाहूं, हे0का0 धीरेन्द्र सिंह, हे0का0 संजय कुमार, हे0का0 रंजय कुमार थाना धानापुर जनपद चन्दौली शामिल रहे।
इस बाबत सीओ रघुराज ने बताया कि उपरोक्त दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।