चंदौली पुलिस ने तीन शातिर अपराधियों को किया जिला बदर

06 माह के लिए जिले की सीमा से किया निष्कासित
चन्दौली: जनपद की सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था पर लगातार खतरे की तरह मंडरा रहे 03 आदतन/पेशेवर और मनबढ़ अपराधियों को पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा जिला बदर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से जनपद के मनबढ़ और अन्य अपराध की मंशा रखने वाले शातिरों का दुस्साहस भी डोल गया है। एसपी ने इस कार्रवाई से स्पष्ट कर दिया है कि न गुंडई न गदर अगर ऐसा कुछ किया तो होना होगा जिला बदर।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चंदौली पुलिस द्वारा
जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को स्थापित रखने,अपराध नियंत्रण व अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त 03 आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी हैं। वहीं इन अपराधियों को 06 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित भी किया गया है। सभी जिला बदर अभियुक्तों पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है।अभियुक्त चोरी, फ्रॉड, मारपीट, अवैध गांजा तस्करी, गोवध, गैंगस्टर एक्ट, जैसे गंभीर अपराधों के आरोपी हैं।
जिला बदर अपराधियों में अवधेश यादव पुत्र जवाहिर यादव नि० ग्राम कवई पहाडपुर थाना धानापुर, वसीम पुत्र वकील निवासी ग्राम कटेसर थाना मुगलसराय तथा दृग प्रताप सिंह उर्फ नारद पुत्र फतेह बहादुर शास्त्री नि० ग्राम सिसौडा कला थाना धीना जनपद- चन्दौली का नाम शामिल है। इनका आपराधिक इतिहास लम्बा है।