चंदौली के बड़गावा में प्रधानमंत्री आवास के लिए हुई खुली बैठक

fea97609e752
सेक्रेटरी आनंद यादव, ग्राम प्रधान अवधेश राम सहित ग्रामीण रहे मौजूद

रिपोर्ट ! राकेश यादव रौशन

चंदौली,मारूफपुर,19 सितंबर 2024 गुरुवार। क्षेत्र के बड़गावा गांव में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के चयन के लिए पात्र ग्रामीणों की एक खुली बैठक सेक्रेटरी आनंद यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीणों को प्रधानमंत्री आवास योजना के फार्म वितरित कर पात्र व्यक्ति से फार्म भरकर लिए गए।


फोटो : बड़गांवा में प्रधान मंत्रीआवास के लिए खुली बैठक करते सेक्रेटरी आनंद यादव 

इस अवसर ओर सेक्रेटरी आनंद यादव ने बताया कि शासन की मंशा है कि हर गरीब और जरूरतमंद व्यक्ति के पास अपनी छत हो, जिसके तहत यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। ग्राम प्रधान अवधेश राम ने कहा कि हमारी ग्राम सभा में अधिक से अधिक विकास हो, यहीं हमारा प्रयास रहता है। प्रधानमंत्री आवास मिलने से हमारे गांव के बहुत स्व जरूरतमंद लोगों का भला होगा।

 इस अवसर पर समाजसेवी तस्लीम खान, नेसार खान, रामपति राम, अंगद यादव, संग्राम यादव, जोगेंद्र निषाद आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *