विश्व हिंदू परिषद लव जिहाद, धर्मावलंबियों और गो हत्या जैसे मामलों पर गंभीर

cf5ce2fe0385
चन्दौली,
सकलडीहा। कस्बा स्थित कैम्प कार्यालय पर  विश्व हिन्दू विधि प्रकोष्ठ के विस्तार की बैठक रविवार को सम्पन हुई। बैठक में मुख्य अतिथि क्षेत्र संयोजक विश्व हिंदू परिषद विधि प्रकोष्ठ पूर्वी विजेन्द्र सिंह ने कहा कि देश मे में बढ़ रहे लव जिहाद, धर्मावलंबियों और गो हत्या के मामलों पर विश्व हिंदू परिषद गंभीर है। इन प्रकरणों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए संगठन ने विधि प्रकोष्ठ का गठन किया है।



 श्री सिंह ने कहा अधिवक्ता समाज के लोगों खासकर महिला अधिवक्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ने के साथ प्रकरणों की मजबूत पैरवी की तैयारी है। वे लव जिहाद की पीड़ितों की काउंसिलिंग करने के साथ साथ सनातनी संस्कार की जड़ों को भी गहरा करेंगी। घर वापसी अभियान को भी धार देंगी।

 वही सहसंयोजक विधि प्रकोष्ठ काशी प्रांत बृजेश कुमार सिंह व प्रान्त संयोजक अवध प्रान्त डा संजय सिंह ने बताया कि हम सभी को पहले हिन्दू मानना चाहिए हमे अपने पर्व धूमधाम से मनाना चाहिए। क्योंकि हम पार्टी की विचारधारा से चलते है जो कि गलत है। हिन्दू धर्म की सभी जातियों को साथ होना पड़ेगा तभी देश आगे बढ़ेगा। राजनीतिक दलों ने कई टुकड़ो में हमको कर दिया है इस कारण हिन्दू अपनी पहचान भूल गया है।

 बैठक का संचालन अरविंद भारद्वाज ने किया। इस दौरान अरविंद कुमार, अनुज कुमार सेन,ऋषिकेश यादव, उपेन्द्र सिंह,दिलीप गुप्ता,रमन सोनकर,देव लाल राजभर,बबलू राजभर, मुरारी पाठक,सोनू कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *