साईं दर्शन से लौट रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत

0a4b81badacb
चन्दौली,
चहनियाँ। बलुआ थाना क्षेत्र के जुड़ा गांव के रहने वाले रामकेश यादव 50वर्ष, उनकी पत्नी कुसुम देवी 45वर्ष, पुत्री आंचल 20वर्ष व पुत्र अमन यादव 18वर्ष की नासिक से ही बोलेरो करके वे शिरडी के साईं व अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन के बाद लौटते वक्त शुक्रवार की रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई । वहीं उनसे टकराए दो बाइक सवार की भी मौके पर मौत हो गई l  घटना से गांव में परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक के बड़े भाई राम भरत,भाभी उषा देवी,भतीजा अभिषेक व पुत्र आकाश का रोकर बुरा हाल रहा ।


फोटो-जुड़ा गांव में रोते बिलखते परिजन


मिली जानकारी अनुसार जुड़ा गांव के रहने वाले रामकेश यादव सन 2000 से ही नासिक में रहकर थोक फल का धंधा करते थे । जो नेपाल में अपने बहनोई को ट्रांसपोर्ट के लिए भेजा करते थे । दोनो भांजे पहले से ही पहुँचे थे । तीन लोग यहां से 21 मार्च को ट्रेन से पत्नी,पुत्र व पुत्री नासिक गये थे । वही पर रामकेश ने किसी से बोलेरो मांगकर शिरडी के साईं बाबा व अन्य मंदिरों में दर्शन पूजन करने गये थे


फोटो-ग्रामीणों की जुटी भीड़


बनारस के भांजे बोलेरो चला रहा था । दर्शन पूजन कर नासिक वापस आ रहे थे । नासिक में ही रास्ते मे गाड़ी अनियंत्रित होकर एक बाइक वाले को टक्कर मारते हुए विपरीत दिशा से ट्रक में जा भिड़ी । बाइक पर सवार दो लोगो की मौत तत्काल वही हो गयी । बोलेरो सवार चार लोगों की दर्द नाक मौत हो गई।

रामकेश के सगे बड़े भाई राम भरत मुन्ना महाराष्ट्र बोरीबली में एक कम्पनी में काम करते है । एक भांजा सोहन यादव जो आरपीएफ में वही पास में था । घटना की जानकारी होते ही दोनो लोग तत्काल मौके पर पहुँचकर गये । शनिवार की रात में घटना की जानकारी होते ही गांव में सन्नाटा फैल गया । सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण पहुचकर शव आने का इंतजार करते रहे । 

रामकेश के दो पुत्र है । एक पुत्री है । बड़ा पुत्र आकाश बनारस में एसएससी की तैयारी कर रहा है । छोटा पुत्र मृतक अमन खण्डवारी देवी इंटर कालेज में 12वीं का छात्र था । जो हाल ही में परीक्षा दिया था । पुत्री आँचल बनारस में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है । अमन पढ़ने में होनहार छात्र था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *