मुखबिर ने पकड़वाया 65 लाख की शराब

पंजाब से जा रही थी बिहार, मिलती है अच्छी कीमत
चन्दौली,15 मार्च 2025, सटीक संवाद। जिले के थाना अलीनगर की पुलिस, स्वाट एवं सर्विलांस टीम ने पंजाब राज्य से बिहार राज्य के लिए जा रही 65 लाख की शराब की खेप के साथ एक तस्कर को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
अपर पुलिस महानिदेशक वाराणसी जोन वाराणसी पीयूष मोर्डिया एवं पुलिस महानिरीक्षक परिक्षेत्र वाराणसी मोहित गुप्ता के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक चन्दौली आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने और तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई के सख्त निर्देश जारी है.
जिसके क्रम में मुखबिर के बताए अनुसार होली रंगोत्सव के दिन 1:30 बजे सिन्घीताली पुल पर चेकिंग कर ट्रक नं0-JH-02-P9868 से कुल 5648.4 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया. बरामद शराब की अनुमानित कीमत 65लाख रूपये आंकी गई.
जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु.अ.सं. 86/2025 अभियुक्त अन्तर्गत धारा- 319(2),318(4) बीएनएस व 60/63 आबकारी अधिनियम बनाम 1.- सुखदेव सिंह पुत्र करनैल सिह निवासी ग्राम चुरचक थाना क्लेयर कला जिला गुरदासपुर पंजाब,2.- ट्रक नं0-JH-02-P9868 का वाहन स्वामी नाम गुड्डू पुत्र मो0 समसाद निवासी खिरीबाध थाना जगदीश पुर जिला भागलपुर बिहार अभियुक्त के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि पंजाब राज्य से सस्ते दाम पर शराब को खरीदकर बिहार ले जाकर उँचे दामों मे बेचते है क्योकि बिहार मे शराब मे बंदी के कारण शराब की अच्छी कीमत मिल जाती है। उसके बाद लाभ के पैसो को हम दोनों बराबर बराबर में बांट लेते है।