पूर्व प्रमुख चहनियां उपेंद्र सिंह गुड्डू का तूफानी दौरा, लोगों के दुःख में हुए शामिल

सड़क दुर्घटना में घायल राजेश यादव, स्व. जयप्रकाश मिश्रा व भैयालाल प्रजापति के परिजनों का लिया कुशलक्षेम।
रिपोर्ट – राकेश यादव रौशन
चंदौली,चहनियां। ब्लॉक के पूर्व प्रमुख उपेंद्र सिंह गुड्डू ने गुरुवार को क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। इस दौरान क्षेत्र तिरगावा के बीडीसी राजेश यादव के साथ हुई सड़क दुर्घटना, मारूफपुर के स्व. जयप्रकाश मिश्रा की असामयिक मृत्यु और भैयालाल प्रजापति के घर जाकर उनके शोकाकुल परिजनों से मिलकर दुःख की इस घड़ी में उन्हें ढाढ़स बधाया।
इस अवसर पर पूर्व प्रमुख ने कहा कि ईश्वर के निर्णय के आगे हम सब इंसान बेबस हैं। यहीं वह वक़्त होता है, जब व्यक्ति चाहकर भी कुछ नहीं कर पाता। दुःख के समय अपने लोगों से मिलने वाली संवेदना ही शोकाकुल परिजनों को फिर से खड़े होने में दवा का कार्य करती है। इसलिए एक सामाजिक प्राणी होने के नाते हम सभी को एक दूसरे के सुख-दुख में शामिल होना चाहिए।
इस अवसर पर तस्लीम खान, नेसार खान, सुड्डू प्रधान, बेचू गुप्ता, चंद्रप्रकाश मिश्रा चंदू, मोती यादव, चंद्रशेखर यादव, घंटु प्रजापति, अर्जुन प्रजापति, रामअनंत प्रजापति, भानुप्रकाश मिश्रा, रमाशंकर ओझा, राजेश यादव, सल्टू शर्मा, रविन्द्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।