खेल खेलने से खिलाड़ियों में समावेशिता और विविधता विकसित होती है-कृष्णा सेठ

ef7bcdc9a76b
चन्दौली, सकलडीहा। ओम जी ब्रदर्स द्वारा आयोजित 15 दिवसीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को संपन्न हुई. वहीं मुख्य अतिथि व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं खेल आयोजक कृष्णा सेठ व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम व डॉ अश्वनी कुमार ने फाइनल विजेता टीम को शील्ड प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

बता दें कि सकलडीहा इंटर कॉलेज मैदान में ओम जी ब्रदर्स द्वारा 15 दिवसीय कैनवास बाल क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी. जिसमें जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से टीमों ने प्रतिभाग कर अपना जलवा बिखेरा. वहीं रविवार को दुर्गापुर स्पोर्टिंग क्लब एवं मुगलसराय युवा ट्यूटोरियल के बीच फाइनल रोमांचक मैच खेला गया. 
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुगलसराय की टीम ने 12 ओवर में 146 रन का लक्ष्य रखा. वही दुर्गापुर स्पोर्टिंग टीम ने पीछा करते हुए 12 ओवर में कुल 132 रन बनाए 14 रनों से मुगलसराय युवा ट्यूटोरियल ने मैच अपने नाम किया.
इस दौरान युवा खिलाड़ियों ने चौके छक्के से मैच को यादगार बना दिया. व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्णा सेठ की तरफ से हैट्रिक छक्का पर 1000 रूपये, आउट आफ बाउंड्री दर्शकों के लिए कैच पर 700 रूपये तथा प्रत्येक छक्के पर 51 का पुरस्कार प्रदान किया गया.
उन्होंने कहा कि खेल खेलने से खिलाड़ियों में समावेशिता और विविधता विकसित होती है. विपरीत परिस्थितियों से लड़ने का हुनर, आत्मविश्वास, समर्पण, धैर्य, सहनशीलता, और सहकारिता जैसे गुण विकसित होते हैं. आज युवाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ती जा रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं का अंबार लगा हुआ है. उन्होंने कहा कि जनपद चंदौली के खिलाड़ियों की मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहेंगे. साथ ही हर संभव मदद करने का भी आश्वासन दिया.
जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम ने कहा कि खेल खेल के भावना से खेलने से खिलाड़ियों में नैतिक व्यवहार और सत्यनिष्ठा विकसित होती है. खेल ऐसा माध्यम है जो युवाओं के प्रतिभाओं को निखारने का कार्य करता है.

प्रतिक्षा हॉस्पिटल के डॉ अश्वनी कुमार ने कहा कि आज का युवा देश के विकास में अपना अहम योगदान निभा रहा है. उन्होंने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को अस्पताल की तरफ से निशुल्क इलाज एवं चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएगी. इस दौरान प्रतियोगिता आयोजक सूरज राय, रितेश राय, शनी राय, आनंद पांडेय, के के मिश्रा सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *