डीएम के आश्वासन के बाद भी जलजमाव से नहीं मिला निजात, धरने पर बैठा किसान यूनियन

f87ab314d4ff
देश में चल रही गूंगो बहरों की सरकार, उनके अधिकारी भी बने गूंगे बहरे.जनता परेशानियों को लेकर बेसब्र और गंभीर फिर भी अधिकारियों की जु तक नहीं रेंग रही- पिंटू पाल 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के सकलडीहा इंटर कॉलेज के मुख्य मार्ग पर पिछले कई महीनों से जल जमाव से निजात नहीं मिला तो भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन रविवार को धरने पर बैठ गया.आरोप लगाया कि जिलाधिकारी को पूर्व में अवगत कराया गया था. उन्होंने 29 जून से पहले निदान की बात कही गई थी. समस्या का निदान नहीं होने के कारण व्यापारियों तथा यूनियन के लोगों में आक्रोश व्याप्त है.

फोटो: सकलडीहा इण्टर कॉलेज मार्ग पर धरने पर बैठा किसान यूनियन 


 वाराणसी युवा मंडल अध्यक्ष पिंटू पाल 
ने बताया कि पूर्व में घोषित सूचना के अनुसार धरने पर बैठने का कार्य किया गया है .वही यूनियन के लोगों ने जिलाधिकारी को चेताया किया कि अगर जल्द से जल्द समस्या का निदान नहीं किया गया तो यह आंदोलन आगे भी जारी रह सकता है.
धरने का नेतृत्व कर रहे वाराणसी यूवा मण्डल अध्यक्ष पिंटू पाल ने कहा कि देश में गूंगो बहरों की सरकार चल रही है वहीं उनके अधिकारी भी गूंगे बहरे बने हुए हैं. जनता अनेक परेशानियों को लेकर बेसब्र और गंभीर है फिर भी अधिकारियों की जु तक नहीं रेंग रही है. यहीं कारण है कि हम लोगों ने संबंधित अधिकारियों जनप्रतिधियों और जिलाधिकारी से भी जल जमाव की समस्या से अवगत कराया. आश्वासन मिला फिर भी निदान नहीं किया गया.

धरने पर युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान, जिला अध्यक्ष शेषनाथ यादव, विनीत पाल, अभिषेक, आकाश, रणविजय, राम अवतार, अखिलेश के साथ दर्जनों किसान नेता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *