चंदौली में अनियमितता बरतने पर कानूनगो पर गिरी गाज, निलंबित

8177b54d167d
पूर्व में भी लापरवाही बरतने पर दो बार में चार लेखपालो को निलंबित कर दिया गया है 

लखनऊ, 13सितंबर 2024 शुक्रवार। उत्तर प्रदेश के चंदौली जनपद के तहसील सकलडीहा के एक कानूनगो को अनियमितता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिससे राजस्व निरीक्षकों में खलबली मच गई है। तहसीलदार की जांच में एक जमीन की वरासत में कानूनगो की संदिग्ध भूमिका पाई गई थी।



विदित हो कि सकलडीहा तहसील दिवस पर बीते शनिवार को जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे फरियादियों की समस्या सुनने आए थे। जिनके समक्ष एक पीड़ित ने अपना प्रार्थना पत्र संख्या 20241419600992004499 रखा और आरोप लगाया कि उसके पिता की मृत्यु के बाद जमीन का वरासत होना है। जिसकी आख्या लेखपाल द्वारा लगाई गई है। 

जिसे कानूनगो जितेंद्र प्रताप सिंह द्वारा बिना कारण बताए निरस्त कर दिया गया है। जिससे उसका वरासत का कार्य अधर में लटका हुआ है। जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित कानूनगो से पूछताछ किया तो उसने बहानेबाजी करने लगा। वहीं जिलाधिकारी के निर्देश पर तहसीलदार ने जब जांच किया तो वरासत खारिज करने के कोई प्रमाण पत्र संलग्न नहीं किया गया था। तहसीलदार की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने कानूनगो को निलंबित कर संस्तूति  कर दिया।

पूर्व में चार लेखपालों को कार्य में लापरवाही पर निलंबित किया गया था। जिसको तहसील से लेकर जिला इकाई के लेखपालों ने तीन दिवस तक धरना प्रदर्शन कर बहाली की मांग किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *