चंदौली के तोरवा में आकाशीय बिजली ने ले ली मासूम की जान

cd94bb2bf516
घर के बाहर खेल रहा था सात वर्षीय राज बाबू 

 लखनऊ,12 सितंबर गुरुवार। प्रदेश के चंदौली जिले के थाना धानापुर अंतर्गत तोरवा गांव में उस समय कोहराम मच गया, जब गुरुवार को तेज कड़क के साथ आकाशीय बिजली गिरने से घर के बाहर खेल रहे सात वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। आनन-फानन में परिजन धानापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा बाद अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया।
फोटो – मृतक राज बाबू की फाइल फोटो 
जानकारी के मुताबिक, धानापुर थाना क्षेत्र के तोरवा गांव निवासी संदीप कुमार के पांच वर्षीय बेटे राज बाबू की गुरुवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि राज बाबू अपने घर के बाहर खेल रहा था, इसी दौरान तेज बारिश में आकाशीय बिजली की चपेट में आ गया, जिससे वह काफी झुलस गया।
 परिजनों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धनापुर भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने राज बाबू को मृत घोषित कर दिया। सात वर्षीय बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया और मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना की सूचना पाकर धानापुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा बाद अंत्य परीक्षण हेतु मोर्चरी हाउस भेज दिया।
इस बाबत में सीओ सकलडीहा रघुराज ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से धानापुर थाना क्षेत्र के तोरवा गांव के एक सात वर्षीय बच्चे की मौत हो गई है। परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानापुर में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा बाद अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *