चंदौली के राज सिंह यादव ने रचा कीर्तिमान, एमसीए में सर्वोच्च अंक पर मिले दो स्वर्ण पदक

ac060556bef1
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने किया सम्मानित, क्षेत्र में खुशी की लहर
वाराणसी। जनपद चंदौली के बहेरी गांव निवासी प्रतिभाशाली छात्र राज सिंह यादव ने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 48वें दीक्षांत समारोह में एमसीए (MCA) में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर उन्हें महामहिम राज्यपाल द्वारा दो स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया गया।

राज सिंह यादव को एक स्वर्ण पदक महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ तथा दूसरा सीताराम जिंदल फाउंडेशन की ओर से प्रदान किया गया। उनके पिता प्रदीप यादव किसान हैं।
राज सिंह यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा हरिद्वार राय इंटर कॉलेज, कमालपुर (चंदौली) से प्राप्त की। इंटरमीडिएट परीक्षा में उन्होंने जनपद के टॉप-10 मेधावी छात्रों में स्थान हासिल किया था। इसके बाद उन्होंने महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ से बीएससी, बीएड और एमसीए की शिक्षा पूरी की।
छात्र राजनीति में सक्रिय रहते हुए भी उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की, जिससे जनपद चंदौली का गौरव बढ़ा है। उनकी इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है और उन्हें लगातार बधाइयाँ एवं शुभकामनाएँ मिल रही हैं।
राज सिंह यादव को बधाई देने वालों में महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आनंद त्यागी सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, छात्र, शुभचिंतक एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *