डायट पर उर्दू शिक्षकों का प्रशिक्षण समपन्न

प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण, डायट प्राचार्य और प्रशिक्षण प्रभारी सम्मानित
शिक्षक बच्चों को ईमानदारी से पढा़एं एवं देश के विकास में अपना सहयोग दें-डायट प्राचार्य
चंदौली जनपद के डायट सकलडीहा में उर्दू शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण डायट प्राचार्य विकायल भारती के मार्गदर्शन में शनिवार को सम्पन्न हुआ|.आवश्यकता आधारित उर्दू शिक्षकों का क्षमता संवर्धन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण डायट के प्रवक्ता अजहर सईद प्रशिक्षण प्रभारी के देखरेख में कराया गया.
प्रशिक्षण के संदर्भदाता के रूप में शाह आफताब अहमद, कसीमुद्दीन, इरफान मंसूरी, शफायत अली, अफशाॅं रुमानी अंसारी रहे. प्रशिक्षण में उर्दू से सम्बन्धित नज्म और नस्र के बारे में विशेष रूप से बताया गया और आईसीटी के प्रयोग के बारे में भी विशेष रूप से प्रकाश डाला गया. डायट प्राचार्य ने बेसिक के उर्दू शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि शासन के निर्देशन में यह प्रशिक्षण कराया जा रहा है. जिसके उपरांत उर्दू शिक्षक बच्चों को ईमानदारी से पढा़एं एवं देश के विकास में अपना सहयोग दें.
प्रशिक्षण के अंतिम दिन सभी प्रतिभागियों को डायट प्राचार्य द्वारा प्रमाण पत्र दिया गया. अंत में शिक्षको द्वारा डायट प्राचार्य विकायल भारती तथा प्रशिक्षण प्रभारी को डा०अजहर सईद,को माल्यार्पण कर एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.
इस अवसर पर डायट प्रवक्ता जयन्त कुमार सिंह, विजेंद्र भारती, हरिवंश यादव, रामानंद, उर्दू शिक्षक शहबाज़ आलम खान, फैयाज़ अहमद ,इम्तेयाज खान, जैद अहमद खान अलाउद्दीन, तनवीर आलम, इरफान अहमद, इमरान अहमद, शाहिद जमाल, ,सुदर्शन कुशवाहा, अशफाक अहमद, सफदर अली, नवाज, नईम,गौहर अली, अनीस अख्तर ,अफसाना बेगम, नौशाबा बेगम, शहनीज फातमा, रिजवाना खातून, शबाना, कनकलता सिंह , नाजनीन बानो आदि बड़ी संख्या में उर्दू शिक्षक व शिक्षिकाएं उपस्थि रहे|