पराली जलाने पर चार किसानों पर मुकदमा दर्ज , वशूली जायेगी जुर्माना राशि

461afee353b1
लेखपाल की सूचना पर एसडीएम ने दिया निर्देश 

चंदौली, सकलडीहा, शासन प्रशासन के सख्त निर्देश के बाद भी खेतों में पराली जलाये जाने को लेकर तहसील प्रशासन गंभीर है. शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल की रिपोर्ट पर एसडीएम अनुपम मिश्रा ने तेन्दुई और बलारपुर गांव के चार किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. एसडीएम के इस कार्रवाई से किसानों में खलबली मची हुई है.


आये दिन पराली जलाये जाने को लेकर अधिकारियों की ओर से सख्त रूप से निर्देशित किया जा रहा है. बावजूद भी तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों में तुलसीआश्रम से लेकर धीना क्षेत्र डेढ़ावल और कोतवाली क्षेत्र में सुबह और शाम होते ही किसान खेतों में पराली जलाने पर बाज नही आ रहे है. दरअसल इस समय धान की कटाई हार्वेस्टर से हो रही है. इस दौरान खेतो में फसल अवशेष छूट रहे है.

 ऐसे में किसान गेंहू की जल्द बुआई करने के लिए फसल के अवशेष को जला दे रहे है. आरोप है कि इसके जलाने से वायु में प्रदूषण फैल रहा है. जबकि न्यायालय की ओर से पराली जलाने वाले किसानों को चिन्हित कर मुकदमा दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्रीय लेखपाल विनय कुमार सिंह की रिपोर्ट पर बलारपुर और तेन्दुईपुर के सिरोहुपुर में चार किसानों के खिलाफ एसडीएम अनुपम मिश्रा के निर्देश पर सकलडीहा कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है.

 इस बाबत एसडीएम अनुपम मिश्रा ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि तहसील में कही भी फसल अवशेष जलता पाया जाएगा तो कड़ी कार्यवाही होगी. इसके लिये सभी क्षेत्रीय लेखपाल और कानूनगों को सख्त निर्देश दिया गया है. पराली जलाये जाने की सूचना छुपाये जाने पर कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *