केबल शिफ्टिंग के दौरान बिजलीकर्मी की मौत,शटडाउन के बावजूद दौड़ा करंट

3059ed83e21c
बिजली विभाग की लापरवाही से गई जान 

चंदौली। जनपद के पीडीडीयू नगर के लाठ नंबर दो पानी टंकी के समीप केबल शिफ्टिंग के दौरान बिजलीकर्मी की करेंट की चपेट में आ जाने से शनिवार को मौत हो गई। केबल शिफ्टिंग के दौरान शटडाउन के बावजूद दौड़ गया करेंट। हादसे के बाद उसे समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। ट्रामा सेंटर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।


फोटो : केबलिंग के दौरान करंट उतरने से खम्भे पर लटका बिजलीकर्मी 

शनिवार को पीडीडीयू नगर के लाठ नं 2 पानी टंकी के समीप केबल शिफ्टिंग का काम चल रहा था। लोहे के केबल को हटाकर फाइबर का केबल लगाने का काम चल रहा था। बिहार प्रांत के भभुआ के सोनहन थाना के रामपुर गांव निवासी अनुज कुमार पुत्र नागेंद्र प्रसाद (25 वर्ष) पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। उसी दौरान अचानक झटका लगा और बिजलीकर्मी अचेत होकर पोल पर ही लटक गया।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बिजली कर्मी को आनन- फानन में समीप के अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने बिजलीकर्मी की हालत गंभीर देख ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। हालांकि ट्रामा सेंटर ले जाते समय बिजलीकर्मी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। लोगों का कहना रहा कि बिजली विभाग की घोर लापरवाही से कर्मी की मौत हुई है। केबल शिफ्टिंग काम के चलते बिजली शटडाउन लिया गया था। इसके बावजूद केबल में अचानक कैसे करेंट प्रवाहित होने लगा, इसकी जांच कराई जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *