योगा शिविर में जुटे छात्र-शिक्षक; अरुण रत्नाकर ने कराया कपालभांति व सूर्यनमस्कार

37b4b6730daa

चंदौली के सकलडीहा क्षेत्र के नईबाजार पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बच्चों और शिक्षकों ने बड़े उत्साह के साथ योगाभ्यास किया। विद्यालय परिसर में आयोजित योग शिविर में स्कूल के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राओं ने सम्मिलित होकर कपालभांति, अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार समेत विभिन्न योगासन किए और योग के माध्यम से उत्तम स्वास्थ्य अपनाने का संदेश दिया।

विद्यालय के प्रधानाध्यापक अरुण कुमार रत्नाकर ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए बच्चों और शिक्षकों को योगाभ्यास कराए। उन्होंने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है”, इसलिए प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग के लिए निकालना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि देश का प्रत्येक नागरिक स्वस्थ रहेगा तो राष्ट्र सुदृढ़ और सशक्त बनेगा।
कार्यक्रम में ज्योति भारद्वाज, सतीश कुमार, सुरेश कुमार, मृत्युंजय तथा झुल्लन राय सहित अनेक छात्र-छात्राएं और समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। आयोजन में बच्चों की सक्रिय भागीदारी और अनुशासन ने आयोजन को सफल बनाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *