Headlines

शिक्षक और शिक्षार्थी ही विद्यालयों और समाज की कड़ी है : प्राचार्य

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चन्दौली,
सकलडीहा । जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर बुधवार को प्राथमिक शिक्षकों का गणित किट का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू हुआ। संस्थान की प्राचार्य डॉ माया सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए प्राचार्य डा. माया सिंह ने कहा कि गणित किट प्राथमिक स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों में गणित की अवधारणा को स्पष्ट करने में बहुत ही कारगर है ।

फोटो: डायट पर प्राथमिक शिक्षकों का गणित किट प्रशिक्षण कार्यशाला को सम्बोधित करते प्राचार्य डा. माया सिंह

 अतः सभी शिक्षक इस तीन दिवसीय गणित किट प्रशिक्षण को पूर्ण मनोयोग से सीखकर अपने अपने विद्यालयों में निष्ठापूर्वक व ईमानदारी से प्रयोग करें। शिक्षक व शिक्षार्थी ही विद्यालयों एवं समाज की मुख्य कड़ी है । अतः हमें इनके महत्व को समझना होगा ।

प्रशिक्षण प्रभारी संतोष गुप्ता ने गणित किट में ठोस आकृतियों की जानकारी ,टाइल्स ,सम विषम संख्या ,खेल मुद्रा ,संख्या कार्ड, घड़ी ,स्टैंपिंग पात्र, स्थानीय मान पासा, धागा, डोरी, इत्यादि किट के माध्यम से गणित की अवधारणा के बारे में बताया। इन सभी अवधारणाओं को संदर्भदाता दीनदयाल पाण्डेय, इंदु श्रीवास्तव, कुंवर कलाधर सिंह, जय नारायण यादव ,प्रमोद गुप्ता रामआज्ञा शर्मा द्वारा विस्तार से जानकारी दी गयी।

 प्रशिक्षण के प्रथम चरण में सकलडीहा, शहाबगंज, धानापुर, नौगढ़, चंदौली सदर विकास खंड के 256 शिक्षकों की प्रतिभागिता किया। इसके पूर्व में उच्च प्राथमिक विद्यालयों एवं कंपोजिट विद्यालयों के शिक्षकों को गणित किट का प्रशिक्षण दिया गया है।

इस मौके पर डायट प्रवक्ता देवेन्द्र कुमार ,डॉ रोशन कुमार सिंह, डॉ रामानंद , केदार,राजश्री सिंह,जयंत , बैजनाथ पांडेय, प्रवीण राय, हरिबंश आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *