दो शातिरों को दबोचकर भेजा जेल, ट्रक से ले जा रहे थे पश्चिम बंगाल
चन्दौली। जनपद की थाना अलीनगर पुलिस टीम ने मुखबीर की सूचना पर मौत के मुंह में जा रहे 31 बेजुबानों को सकुशल बचा लिया और इस कार्य में लिप्त दो शातिरों को दबोचकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए जेल भेज दिया.
मुखबिर की सूचना पर मंगलवार को अपरान्ह 2 बजे बजे NH- 19 हाईवे स्थित सिंघी ताली पुल पर कन्टेनर ट्रक वाहन संख्या UP 21 CN 4064 को पुलिस ने घेरा बन्दी करके रोका और तलाशी ली तो उसमे 31 बेजुबानो को क्रूरता पूर्वक लादा गया पाया. जिसपर पुलिस ने कंटेनर को सीज कर बेजुबानों को मुक्त कराया.
वहीं इस अपराध मे लिप्त चालक शरीफ पुत्र फज्ले अहमद निवासी नरखेड़ा थाना मुण्डा पाण्डेय जनपद मुरादाबाद और खलासी सानूर खान पुत्र फिरोज खान निवासी बाबरपुर थाना अजीतमल जनपद औरैया को हिरासत में लेकर मु.अ.सं. 343/2024 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम तथा 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया.
गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा, उ.नि.अनन्त कुमार भार्गव चौकी प्रभारी लौंदा, हे0का0 कमलेश पाण्डेय, का0 दीपक यादव, का0 शैलेन्द्र यादव-2, का0 अनन्त सिह थाना अलीनगर जनपद चन्दौली शामिल रहे।