शिक्षक के व्यक्तितत्व से समाज बनता है सशक्त:एमएलसी

6dbbe02327d6
चन्दौली l सकलडीहा इंटर कॉलेज सभागार में रविवार को शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि डा. चेतनारायण सिंह पूर्व एमएलसी और विद्यालय के प्रबंधक पंकज पांडेय ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. एसके लाल के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई देते हुए अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य को सम्मानित करने वालों का तांता लगा रहा।

फोटो: सकलडीहा इंटर कॉलेज सम्मान समारोह कार्यक्रम में उपस्थित पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह व अन्य


मुख्य अतिथि डा. चेतनारायण सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य डॉ. कृष्ण लाल व्यक्तित्व के धनी व्यक्ति रहे हैं जो लंबे समय तक इस विद्यालय में प्रधानाचार्य का पद संभालते हुए पठन पाठन के स्तर को इस ग्रामीण अंचल में ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है।

 वहीं अपने विदाई समारोह में बोलते हुए डॉ. एसके लाल ने कहा कि जीवन में हमेशा सरलता और कठिनाई का समय आता है। इससे घबराने के बजाय साहस और धैर्य से काम लेना चाहिए। क्योंकि यह स्थाई नहीं रहता है।

 वहीं आगे कहा कि सेवानिवृत्ति को हम सेवा विस्तार का नाम दिया है। क्योंकि यह क्षेत्र मेरा कर्मभूमि और अध्यात्म का भी रहा है। इसे मैं कभी नहीं भुला सकता हूं। इस विद्यालय और यहां के जनमानस से हमेशा लगाव रहेगा। इस अवसर पर जिला स्काउट गाइड के तरफ से बैंड पार्टी द्वारा अपनी नम आंखों से विदाई दिया गया।

 इस मौके पर सत्यमूर्ति ओझा, कमलापति पांडेय, प्रेमनारायण पांडेय पंकिल, अनिल कुमार, देवशरण राम, अर्जुन आर्या, विनोद मास्टर, संजय पांडेय सहित अन्य रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *