समाजसेवी दुर्गेश सिंह शहीद मंगल पांडेय अवार्ड से सम्मानित होंगे

3495171e1fb7
भिक्षाटन कर गरीब बच्चों में शिक्षा की अलख जगाते हैं, पूर्व में मनोनीत शिक्षक सम्मान भी नवाजे गए हैं 

चंदौली, जनपद के धानापुर क्षेत्र के आवाजापुर गांव निवासी दुर्गेश सिंह को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन और सहयोग करने पर प्रोग्रेसिव फाउंडेशन संस्था वाराणसी द्वारा आगामी 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस के अवसर पर शहीद मंगल पांडेय अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा.


फोटो-समाजसेवी दुर्गेश सिंह की फाइल फोटो 

समाजसेवी दुर्गेश कई वर्षो से रेलवे स्टेशन, बाजार, चटटी, चौराहों पर भिक्षाटन करके जनपद के गरीब बच्चों में शिक्षा की अलख जगाने उनको शिक्षण सामग्री से लेकर जरूरत के सभी सामाग्री उपलब्ध कराते हैं. यथा साईकिल, सपोर्ट सामग्री, ऐडमिशन करवाने के साथ बच्चों से जुड़े अन्य कार्य.

दुर्गेश कई गरीब बालिकाओं की कालेज स्तर पर भी मदद कर चुके हैं. समाजसेवी दुर्गेश के कार्य से प्रभावित होकर के जिला प्रशासन चंदौली ने मनोनीत शिक्षक सम्मान से भी सम्मानित किया है. दुर्गेश शिक्षा के अलावा भी पुलिस प्रशासन से मिलकर कई गरीब बालिकाओं की शादी भी करा चुके हैं. वहीं एक शादी तो प्रदेश स्तर पर चर्चा की विषय बनी हुई थी.

उस शादी से प्रेरित हो कर के पूर्वांचल के कई जिलों में पुलिस प्रशासन ने गरीब बालिकाओं की शादी में मदद भी की थी. बहरहाल दुर्गेश को अवार्ड मिलने की जानकारी पर उनके गांव सहित क्षेत्र में हर्ष का माहौल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

शायद आपसे छूट गई खबरें