बकायेदारों से एक करोड़ नौ लाख की राजस्व वसूली, मचा हड़कंप

08feb3db011a
चन्दौली,
सकलडीहा l जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे के निर्देश पर एसडीएम अनुपम मिश्रा कर-करेतर की वसूली को लेकर तहसीलदार राहुल सिंह को अभियान चलाने का निर्देश दिया है। जिस पर तहसीलदार ने सभी परगना के नायब तहसीलदारों के अगुवाई में टीम का गठन कर राजस्व वसूली करने को कहा है। इसी क्रम में पिछले तीन दिनों में विद्युत, बैंक, स्टांप देय, व्यापार कर, ऑडिट, रायल्टी देय और पीसीएफ के बकायेदारों के यहा छापेमारी किया। जहा से 1करोड़ 9 लाख 76 हजार 393 रुपये का राजस्व वसूल किया गया। अभियान को लेकर बकाएदारों में हड़कंप मची हुई है l



शासन की ओर से बकाया वसूली को लेकर अभियान शुरू किया गया है। बीते तीन दिनों के अंदर एसडीएम और तहसीलदार के प्रयास से विभिन्न कर के तहत एक करोड़ की बकाया वसूला गया है। तहसील प्रशासन की ओर से चलाये जा रहे अभियान को लेकर बकायेदारों में खलबली मची हुई है l तहसीलदार राहुल सिंह ने बताया कि अभियान आगे भी चलता रहेगा। उन्होंने बडे बकायेदारों से जल्द जमा करने की बात कही।


अभियान के दौरान नायब तहसीलदार महाइच अमित कुमार सिंह ,नायब तहसीलदार बढवल प्रभुनाथ यादव, नायब तहसीलदार बरह ,महुआरी अजित कुमार जायसवाल, उमाशंकर सिंह, प्रमोद, बीरेंद्र कुमार भारती, अशोक लाल, विजय शंकर सहित अन्य रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *