सत्कार निधि फाइनेंस हर जरूरत मंद गरीबों की छोटी छोटी जरूरत को पूरा करेगी: महेन्द्र सिंह

e9202ea9d1f4
चन्दौली,डीडीयू नगर । क्षेत्र के रेमा मोड़ पर सोमवार को सत्कार निधि लिमिटेड की तीसरी शाखा कार्यालय का उद्धाटन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह और सत्यदेव पटवा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्धाटन किया। कंपनी के सीईओ वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि सत्कार निधि फाइनेंस हर जरूरत मंद गरीबों की छोटी छोटी जरूरत को पूरा करेगी इसके लिये कंपनी के अधिकारी से लेकर कर्मचारी कटिवद्ध है।


फोटो: सत्कार निधि लिमिटेड के उद्धाटन के अवसर पर मुख्य अतिथि सहित अन्य

उद्धाटन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि महेन्द्र सिंह और सत्यदेव पटवा ने कहा कि भारत सरकार हर गरीब और महिलाओं केा आत्मनिर्भर बनाने के लिये लगातार प्रयासरत है। एनआरएलएम के माध्यम से जहां महिलाओं केा रोजगार दिया जा रहा है। वही फाइनेंस कंपनी गरीबों की छोटी छोटी जरूरत और आत्मनिर्भर बनाने के लिये सत्कार निधि लिमिटेड का पहल सराहनी है।

 वही कंपनी के सीईओ वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि गरीबों की सेवा ही कंपनी का उद्देश्य है। कंपनी के डायरेक्टर आशीष पटवा और मिथिलेश पटवा ने कहा कि सकलडीहा, चंदौली की शाखा से सैकड़ों गरीबों को आत्म निर्भर के साथ रोजगार मुहैया कराया है।

अंत में विधि विधान से रेमा मोड़ मुगलसराय की शाखा का उद्धाटन अतिथियों द्वारा वैदिक मंत्रों के बीच किया गया। इस मौके पर सूरज, रत्नेश बहादूर सिंह, धमेन्द्र राय, लक्ष्मन, लक्ष्मी कुशवाहा आदि लोग मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन एके पटवा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *