बिजली उपभोक्ताओं को छूट के साथ दिलायें लाभ:अधीक्षक अभियंता

सकलडीहा डिविजन में कुल 91 हजार बिजली के उपभोक्ता है। जिनका बिजली का अधिक बकाया होने पर आरसी जारी किया गया है। इसके अलावा विद्युत चोरी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। ऐसे सभी लाभार्थियों को 8 नवबंर से 31 दिसम्बर तक पंजीयन कर एक मुस्त समाधान योजना के तहत सरचार्ज सहित अन्य छूट के तहत लाभ दिलाते हुए राजस्व की वसूली बढ़ाने का निर्देश है। अधीक्षण अभियंता (एसी)ओमप्रकाश सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचकर वसूली की समीक्षा किया।
अधिकारियों को एक मुस्त समाधान योजना के तहत मिलने वाली सुविधा में किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर संबधित के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दिया। इस योजना के तहत हर उपभोक्ताओं को जागरूक करते हुए लाभ दिलाने का निर्देश दिया। अधीक्षण अभियंता ओमप्रकाश ने बताया कि योजना के तहत पहले आने वाले लाभार्थियों को शत प्रतिशत लाभ दिलाने का निर्देश है। इस मौके पर एसडीओ संजय कुमार,जेई सुभाष यादव, अरविंद, मनीष कुमार, पंकज सहित अन्य रहे।
शासन की ओर से एक मुस्त समाधान योजना के तहत सब डिविजनों पर बकाया जमा करने के लिये सुबह से उपभोक्ताओं की लम्बी लाइन लग रहा है। लेकिन सुबह से दोहपर तक सर्वर डाउन होने के कारण दूर दराज से आने वाले लाभार्थियों को काफी समस्या हो रही है। घंटों इंतजार के बाद भी बकाया जमा नही होने पर उपभोक्ताओं ने विरोध जताया।
सर्वर की समस्या हो रही है। इसकी जानकारी मिली है। शीध्र ही समस्या को दूर कर लिया जायेगा। नये कंपनी से वार्ता हुई है। ओमप्रकाश अधीक्षण अभियंता चंदौली।