छठ महापर्व पर नहीं बदले जाएंगे ट्रेनों के प्लेटफार्म

4727e68cd858
डीडीयू स्टेशन से गुजर रही 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें

चन्दौली,
पीडीडीयू नगर। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ पर ट्रेनों में यात्रियों की अत्यधिक भीड़ को देखते हुए डीडीयू मंडल ने विशेष कदम उठाए हैं। इसके तहत डीडीयू स्टेशन पर ट्रेनों के प्लेटफार्म अचानक नहीं बदले जाएंगे। यदि प्लेटफार्म बदलना होगा तो काफ़ी पहले से अनाउंस कराया जाएगा। उक्त बातें गुरुवार को मंडल रेल प्रबंधक राजेश गुप्ता ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दी।

 वार्ता के दौरान डीआरएम राजेश गुप्ता ने बताया कि डीडीयू रेल मंडल रेल के यातायात की दृष्टि से व्यस्ततम रेल मंडलों में से एक है। छठ महापर्व के दौरान यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए मंडल की ओर से महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

 कहा की वर्तमान में 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेन डीडीयू मंडल से गुजर रही है। मंडल में तीन अतिरिक्त रिजर्वेशन काउंटर, नौ अतिरिक्त अनारक्षित टिकट काउंटर की व्यवस्था की गई है। प्रमुख स्टेशनों पर कुल 18 एटीवीएम मशीन कार्यरत हैं। एटीवीएम से टिकट लेने में यात्रियों की सहायता के लिए 10 फैसिलिटेटर भी तैनात किए गए हैं।

डीडीयू और गया स्टेशन पर दो अतिरिक्त ‘मे आई हेल्प यू’ बूथ भी लगाए गए हैं। स्टेशनों पर जनता भोजन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। मंडल के स्टेशनों पर 31 वाटर वेडिंग मशीन उपलब्ध है। स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों की टाइमिंग और उनके निर्धारित प्लेटफार्म के संबंध में लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है।

 पीडीडीयू और गया जंक्शन पर भीड़ प्रबंधन एवं यात्री सुविधा की निगरानी के लिए रेल अधिकारी और सुपरवाइजर 24 घंटे तैनात किए गए हैं। स्टेशनों पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *