एकता,अखंडता व स्वाभिमान के लिए आजीवन संघर्षरत रहे मुखर्जी: सुशील सिंह

a32c60f20c33
चंदौली,
कमालपुर। सैयदराजा विधानसभा के रामजानकी कुटिया भदाहु पर भाजपा की ओर से रविवार को डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया।इसमें उनके जीवन चरित्र पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित व दीप प्रज्ज्वलित कर किया।


फोटो: रामजानकी कुटिया भदाहू पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण करते सुशील सिंह विधायक 


विधायक सुशील सिंह ने कहा कि देश की एकता,अखंडता व स्वाभिमान के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले जनसंघ के संस्थापक डा0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी को याद करने की जरूरत है।उन्होंने एक निशान,एक विधान,एक प्रधान का नारा देकर जम्मू कश्मीर को देश का अभिन्न अंग बनाने के संघर्ष में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।


फोटो: रमजानकी कुटिया भदाहूँ पर आयोजित कार्यक्रम में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते सुशील सिंह विधायक 


उन्होंने पश्चिम बंगाल को भारत का हिस्सा बनाए रखने की वैचारिक व व्यावहारिक लड़ाई में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।संविधान सभा के सदस्य के रूप में उन्होंने भाषा व संस्कृति संबंधी परिवर्तनकारी सुझाव दिए थे।उन्होंने जनसंघ की स्थापना से देशवासियों को वैकल्पिक विचार दिया।भारतीय संस्कृति का यह नक्षत्र हमेशा दैदीप्यमान रहकर भावी पीढ़ियों को राष्ट्र प्रथम के पथ पर दिशा दिखाता रहेगा।

उन्होंने कश्मीर से धारा 370 को हटाने के लिए व्यापक आंदोलन किया था।राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उन्हें अपने प्राण त्यागने पड़े। मां भारती की सेवा के लिए वह सदैव याद किए जायेंगे।आज उनकी सोच को याद कर देश की एकता अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को जागरूक होने की जरूरत है।

इस अवसर पर सत्यवान मौर्या, रामेश्वर सिंह,उदयभान पांडेय,सुरेश मौर्या, शेषनाथ मौर्या,राजेश सिंह ,प्रवीण सिंह, उमाशंकर गोंड,त्रिभुवन सिंह,अवधेश सिंह,बलवंत सिंह,शमशेर सिंह, सुदर्शन बिंद, सर्वेश सिंह आदि रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *