09 टन थाई मांगुर मछली के साथ पुलिस ने तीन को दबोचा

d57534dddd38
चन्दौली– जिले की थाना सैयदराजा पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर एक ट्रक से 9 टन प्रतिबंधित मांगुर मछली के साथ तीन युवकों को दबोचकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया. वहीं नौबतपुर यार्ड के पास एक गढ्ढा बनाकर थाई मांगुर मछली का विनिष्टीकरण किया गया.

पुलिस अधीक्षक चन्दौली श्री आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद मे शराब, गौ व अन्य प्रतिबन्धित जीव की तस्करी करने वाले गिरोह के विरूद्ध अभियान चलाकर कार्यवाई कर रही है. इसी क्रम मे मुखबिर की सूचना पर मत्स्य विभाग टीम व पुलिस टीम के संयुक्त चेकिंग कर नौबतपुर पुलिस बुथ पिकेट NH2 के पास से ट्रक वाहन संख्या WB 25K 7941 में 09 टन प्रतिबन्धित थाई मांगुर फंगर लिंग सीडर/मछली के साथ 03 शातिर तस्करों शैलेन्द्र यादव पुत्र रामप्यारे यादव निवासी ग्राम रमरेपुर थाना सकलडीहा जिला चन्दौली व सुभाष सरकार पुत्र नित्यानन्द सरकार निवासी ग्राम घनेश्यमपुर थाना हासनाबाद जिला उत्तरचौबीस परगना पश्चिम बंगाल व जयदेव हलदर पुत्र गऊर हलदर निवासी ग्राम बोसरीघाट जम्मुतला थाना बोसरीघाट जिला उत्तर चौबीस परगना पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 05/2025 धारा 223,275 बी एन एस, पर्यावरण संरक्षण अधि0 5/15 खाद्य सुरक्षा और मानक अधि0 3/63 में अभियोग पंजीकृत करते हुए न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया.
उच्चाधिकारीगणों के आदेशों व निर्देशों के क्रम में प्रतिबन्धित थाई मांगुर फंगर लिंग सीडर/मछली को नौबतपुर यार्ड के पास एक गढ्ढा बनाकर थाई मांगुर मछली का विनिष्टीकरण किया गया. जिसमें नायब तहसीलदार चित्रसेन यादव, मत्स्य निरीक्षक रामलाल निषाद मय टीम व थाना सैयदराजा से प्रभारी निरीक्षक विन्देश्वर प्रसाद पाण्डेय व चौकी प्रभारी धरौली भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *