चंदौली में ट्रेन से गिरने से युवक की दर्दनाक मौत

बिहार के आरा मे मामा के लड़के को परीक्षा दिलाने गया था युवक, वापस लौटते समय हुआ हादसा
चंदौली,
डीडीयू नगर।क्षेत्र के सरेसर गांव के समीप ट्रेन से गिरने से यात्री की मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं घटना की जानकारी होते ही परिजनों मे कोहराम मच गया।
सोनभद्र के पन्नूगंज थाना अंतर्गत पोटाश गांव निवासी सुनील का 20 वर्षीय पुत्र अभिषेक अपने मामा के लड़के सुजीत को परीक्षा दिलाने बिहार के आरा गया था। बुधवार की देर रात वापस लौटते समय जैसे ही सरेसर गांव के समीप पहुंचा कि ट्रेन से गिर पड़ा और घटनास्थल पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं इसकी जानकारी होते ही अलीनगर थाने पहुंचे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।