छात्रों ने विभिन्न मांगों के समर्थन में प्राचार्य को सौंपा पत्रक

मांगे पूरी नहीं होने पर आन्दोलन की दिया चेतावनी
चंदौली, 08 अगस्त 2024। जनपद के सकलडीहा पीजी कॉलेज में छात्र नेताओं ने गुरूवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में प्राचार्य को पत्रक सौपा। इस दौरान प्राचार्य ने छात्रों के मांग पत्र को लेते हुए समस्याओं का निस्तारण कराने का भरोशा दिया। समस्या का समाधान नहीं पर छात्रों ने आन्दोलन की चेतावनी दिया।
सकलडीहा पीजी कालेज शिक्षा के क्षेत्र में जनपद में एक अलग पहचान बनाया है। छात्र नेता विद्यालय के संस्थापक पंडित रामकवल पाण्डेय प्रतिमा स्थल के सुन्दरीकरण और टेबलेट वितरण की मांग किया। इसके साथ ही छात्र संघ चुनाव की भी मांग उठाई। जिसपर प्राचार्य ने बताया कि छात्र संघ चुनाव पर उच्च न्यायालय से रोक लगी है। फैसला आते ही आदेश का पालन किया जाएगा। टेबलेट वितरण के लिये कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर से समय लिया गया है । जल्द ही छात्र-छात्राओं में टेबलेट का वितरण भी कर दिया जायेगा। अंत में पंडित रामकवल पाण्डेय के प्रतिमा स्थल के सुन्दरीकरण को लेकर जल्द कार्य शुरू कराने की बात कही। प्राचार्य के आश्वासन पर छात्र नेताओं ने संतोष जताया।
इस दौरान छात्र नेता कुलदीप चौहान, मेहताब अली, राहुल राजभर, चाहत सिंह, विकास राय, नमन, विनोद, ऋषि पाल, अमन, माधव पाण्डेय, बीरू सहित अन्य छात्र मौजूद रहे।