चंदौली पुलिस ने दो मनचलों के विरुद्ध की निरोधात्मक कार्यवाई

मंदिरों, बाजारों, स्कूलों व कालेजों व प्रमुख मार्गो पर चेकिंग कर संदिग्धों को दी चेतावानी
मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के तहत महिलाओं को किया जा रहा स्वावलम्बन
चंदौली। जनपद के समस्त थानों की महिला पुलिस कर्मी व एण्टीरोमियो टीम द्वारा सोमवार को मंदिरों, बाजारों, स्कूलों/कालेजों व प्रमुख मार्गो पर चेकिंग की गई. इस दौरान 03 संदिग्ध व्यक्तियों को चेतावानी दी गई व 02 मनचलों के विरूद्ध धारा 126/135 बीएनएसएस में निरोधात्मक कार्यवाही की गयी.
वहीं क्षेत्राधिकारी सकलडीहा रघुराज के नेतृत्व में थाना धानापुर क्षेत्र के श्री शिवनाथ सिंह इंटर कॉलेज कुसमी में मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अमर उजाला द्वारा (पुलिस पाठशाला) का आयोजन कर छात्राओं/बालिकाओं को “मिशन शक्ति” के अभियान फेज-05 के बारे में जागरुक किया गया.
इसी क्रम में जनपद चन्दौली के समस्त थानो पर नियुक्त महिला पुलिसकर्मियों द्वारा मंदिर, पार्क, मॉल, बाजार, विद्यालय व सहित ग्रामीण कस्बों में जाकर सीधा संवाद स्थापित कर महिलाओं व बालिकाओं से वार्ता कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी कर समस्याओं का शीघ्र निस्तारण किया जा रहा है.
महिलाओ एवम् बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन) फेज-5 के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर-112,108,181,1076,1090, 1098 की जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया. साथ ही शासन द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं में उज्जवला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, फ्री सिलाई मशीन योजना, सामूहिक विवाह योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की विस्तृत जानकारी दी गई.
साइबर अपराधों से बचाव के बारे में बताया गया और यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर अपराध की घटना घटित होती है तो तत्काल साइबर हेल्प लाइन नम्बर 1930 पर अपनी शिकायत दर्ज कराये सूचना दर्ज होने के उपरान्त शीघ्र त्वरित कार्यवाही की जायेगी.
उपरोक्त अभियान के क्रम में जनपदीय एंटीरोमियो टीम द्वारा आज दिनाँक 28.10.2024 को पंडित दीन दयाल पार्क मुगलसराय में-03 संदिग्ध व्यक्तियों को चेतावानी दी गई। तथा MDS स्कूल चंदौली के पास-02 शोहदों/मनचलों के विरूद्ध सम्बन्धित थाना द्वारा निरोधात्मक कार्यवाही अन्तर्गत धारा 126/135 बीएनएसएस में की गयी.