चंदौली पुलिस ने फ्रॉड हुए 85000 रूपये पीड़ित को कराया वापस

f2648841b57c
पीड़ित के चेहरे पर फिर से आई मुस्कान, कहा थैंक यू चंदौली पुलिस 

चंदौली। जनपद की थाना साइबर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी तरीके से फ्रॉड किए गए 85000 हजार रूपये पीड़ित को वापस कराया. पीड़ित ने अपने फ्रॉड हुए रूपये वापस पाकर  चंदौली पुलिस को धन्यवाद आभार व्यक्त किया.



दिनांक 26.07.2024 को पीड़ित सरफुद्दीन पुत्र स्व0 अली हुसैन निवासी वार्ड नं0-10,सैयदराजा थाना सैयदराजा जनपद चन्दौली की पुत्री मुर्सरत जहाँ को नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी तरीके से 85000 हजार रूपये का फ्राड किया गया था. जिसने पुलिस अधीक्षक चंदौली को लिखित तहरीर देकर जाँच हेतु प्रार्थना पत्र दिया था.

जाँच के क्रम में थाना साइबर क्राइम चन्दौली द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए शनिवार को पीड़ित के पुत्री के खाते में 85,000 रूपये वापस कराया गया. वहीं पीड़ित सरफुद्दीन उपरोक्त द्वारा पुलिस अधीक्षक महोदय चन्दौली व थाना साइबर क्राइम टीम को धन्यवाद आभार प्रकट किया गया है.

बरामद करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार (थानाध्यक्ष साइबर क्राइम) ,का0 राहुल सिंह, का0 राहुल यादव, व का0 आशुतोष भारद्वाज शामिल रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *