Headlines

सभी समुदाय के लोग प्रेम, सौहार्द व एकता से मनाये बकरीद : रघुराज

भड़काऊ सन्देश वगैरह से अशांति फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर

चन्दौली,
सकलडीहा । आगामी त्योहार बकरीद को लेकर चन्दौली पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। बकरीद पर जनपद में शांति व्यवस्था कहीं से भी भंग न हो, इसके लिए पुलिस तत्पर है।थाना सकलडीहा पर पुलिस ने बुधवार को विभिन्न धर्मगुरुओं व प्रबुद्धजनों संग बैठक कर त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्वक मनाने के निर्देश दिए।



क्षेत्राधिकारी रधुराज ने सकलडीहा सर्किल के समस्त पुलिसकर्मियों को त्योहारों पर चौकस रहने व विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर नजर बनाये रखने का निर्देश दिया है। बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों से अपील किया कि यह पर्व आपसी भाईचारा का पर्व है। सभी समुदाय के लोग प्रेम, सौहार्द व एकता की मिसाल को कायम करते हुए मिलजुल कर बकरीद मनाए। साथ ही भड़काऊ सन्देश वगैरह से दूर रहे। अशांति फैलाने वालों पर प्रशासन की कड़ी नजर है। 

 यदि कहीं से भी अप्रिय घटना घटित होने की आशंका होती है तो तुरंत स्थानीय प्रशासन सहित 112 नंबर पर सूचित करे। सोशल मीडिया पर कुछ भी गलत टिप्पणी या मैसेज आते है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने पर करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *