एनसीसी कैडेट्सो ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकालकर किया श्रमदान

5e59a50a990e
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चन्दौली,
सकलडीहा, 91 यूपी बटालियन मुगलसराय के समादेस अधिकारी पी के मिश्र के निर्देशन में सकलडीहा इंटर कालेज के एन सी सी कैडेट्स के द्वारा स्वच्छ मिशन के तहत शनिवार को जागरूकता रैली निकाली गई । यह स्वछता जागरूकता रैली सकलडीहा इंटर कालेज से प्रारम्भ होकर सकलडीहा बाजार के कचहरी परिसर,सी ओ ऑफिस व थाना के तरफ से होते हुए सकलडीहा पोखरे पर पहुच कर स्वछता अभियान चलाकर साफ सफाई किया l

फोटो:एनसीसी छात्रों द्वारा सकलडीहा प्राचीन शिव सरोवर पर श्रमदान करते हुए साथ में कैप्टन सत्यमूर्ति ओझा

स्वच्छता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने कहा कि हम सभी को स्वच्छता अभियान के तहत जागरूक कर रहे। ताकि विभिन्न रोगों से हो रहे परेशानी से लोग सावधान रहें।

वर्तमान समय मे अधिकांश लोग बुखार से पीड़ित हो रहे ऐसे समय मे यह आवश्यक है कि हम सभी स्वच्छता के माध्यम से डेंगू जैसे बुखार से बच सके। रैली पुनः सकलडीहा इंटर कालेज पर आकर समाप्त हुई।

इस मौके पर पीआई राकेश कुमार, कैडेट अजय यादव,मधु कुमारी,प्रिया, अनिल कुमार ,अंशिका कुमारी,अनुज,दिवाकर,सूरज,कामरान,अभिषेक यादव,नीतू यादव,दीपका सहित सैकड़ों की संख्या में कैडेट उपस्थित रहे। रैली का संचालन कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *