खेल को द्वेष की भावना से नहीं प्रतिस्पर्धा से खेलना चाहिए -सुशील सिंह

b808b256f697
रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चन्दौली,
धीना। क्षेत्र के करौती गांव में शनिवार को विराट इनामी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में अलग-अलग प्रांतों से आए दो दर्जन पहलवानों ने प्रतिभाग किया।कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया।

करौती गांव में विराट इनामी कुश्ती का आयोजन किया गया।दंगल प्रतियोगिता में नामी गिरामी पहलवानों ने प्रतिभाग किया।कुश्ती को देखने वालों की काफी भीड़ जुटी रही है।दंगल प्रेमी पहलवानों के हर एक कला व दांव पेंच पर ताली बजाकर उनका उत्साहवर्धन करते रहे। कुश्ती प्रतियोगिता में दो दर्जन पहलवानों ने प्रतिभाग किया।

मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए।आपस में प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए लेकिन द्वेष नहीं।दंगल प्रतियोगिता में अरविंद निवासी गया बिहार व शमसेर पीडीडीयू नगर को, सुरेंद्र करौती ने महेंद्र ड़ेढगांवा को, बदरुद्दीन जमानिया ने राजेश बेलवानी को, जनार्दन नुआंव ने राजेश कम्हरिया को पटखनी दिया।कुश्ती को देखने के लिए दंगल प्रेमियों की काफी भीड़ जुटी रही है।

पहलवानों की कला व दांव पेंच पर दंगल प्रेमी ताली बजाकर उत्साह वर्धन करते रहे।इस मौके पर संजय सिंह मुखिया, मृत्युंजय सिंह दीपु, शान्तनु पांडेय, संतोष पांडेय, अरविंद विश्वकर्मा, बब्बू सिंह, अजय पांडेय, कंतुल सिंह लोग रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *