सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र तालाब में तब्दील

6351f3e2b751
स्वीच यार्ड में घुसा पानी, करंट की डर से रुकी विद्युत सप्लाई 

उपभोक्तओं विद्युतकर्मीयों को आने जाने में बढ़ी असुविधा

चंदौली,सकलडीहा। बीते दिनों मंगलवार को सुबह से लेकर रात तक हुई मुसलाधार बारिश के कारण विद्युत उपकेन्द्र तालाब में तब्दील हो गया है। वहीं स्वीच यार्ड में पानी घुस जानें से करंट उतरने को डर से विद्युत सप्लाई बंद है। जिसको लेकर विद्युत कर्मी काफी परेशान हैं। जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने पर विद्युत उपभोक्तओं से लेकर बिजली कर्मीयों को आने जाने में असुविधा हो रही है।


फोटो: सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र में बारिश का भरा पानी 


सकलडीहा विद्युत उपकेन्द्र पर तहसील और ग्रामीण फीडर से सैकड़ों गांव को विद्युत आपूर्ति किया जाता है। इसके अलावा बिजली थाना भी संचालित है। बारिश के कारण दोनों उपकेन्द्र के स्वीच यार्ड तक पानी पहुंच गया है। विद्युत थाना के बाहर भी पानी जमा हुआ है। 

स्वीच यार्ड में पानी घुसने से विद्युत कर्मियों को करंट उतरने व स्वीच यार्ड में जाने से कतराने लगे है। विद्युत उपकेन्द्र का पानी निकासी की व्यवस्था नही होने पर विद्युत सप्लाई भी बंद होने का डर सताने लगा है।

एसडीओ सतीश कुमार ने बताया कि बारिश का पानी उपकेन्द्र में घुस जाने के कारण विद्युत सप्लाई करने में काफी समस्या हो रही है। पानी निकासी की व्यवस्था की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *