चंदौली पुलिस अवैध शराब बिक्री पर सख्त

94947ee1071e

शिकायत पर कार्रवाई की चेतावनी, शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील 

चंदौली, पुलिस ने जनपद के समस्त लाइसेंसी शराब विक्रेताओं के साथ मंगलवार को अहम बैठक कर आगामी त्यौहारों, चुनाव के दृष्टिगत अवैध शराब बिक्री एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण रखने का सख्त निर्देश दिया.वहीं शिकायत मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी और जनपद में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया.

 शराब विक्रेताओं को निर्देश 
1. केवल लाइसेंसी प्रतिष्ठानों पर ही निर्धारित समय में शराब की बिक्री सुनिश्चित करें.
2. दुकान के बाहर किसी भी प्रकार की भीड़ या अवैध जमावड़ा न होने दें.
3. नाबालिगों एवं बिना पहचान पत्र के व्यक्तियों को शराब बिक्री न करें.
4. निर्धारित रेट-लिस्ट प्रदर्शित करना अनिवार्य है.
5. किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल संबंधित थाने को दें.
6. अवैध शराब बिक्री, होम डिलीवरी या अधिक दर पर बिक्री की शिकायत पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई.
7. साथ शराब विक्रेताओं को बाहर की तरफ़ 02 अतिरिक्त कैमरा लगाने हेतु अवगत कराया गया.
अन्त मे पुलिस अधिकारियों ने सभी शराब विक्रेताओं से सहयोग की अपील की और जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में साझेदारी निभाने का अनुरोध किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *