चंदौली में 597 वाहनों से 6 लाख का काटा गया चालान

4e094ae9f30a

यातायात की अन्य धाराओं में कार्रवाई, सीटबेल्ट व हेलमेट का प्रयोग अवश्य करने की अपील 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के समस्त थानों द्वारा सोमवार को यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 597 वाहनों से 6,23,600 रूपये का चालान काटा गया. वहीं यातायात की अन्य धाराओं में कार्रवाई की गई.  

वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने व दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि कार या अन्य बड़े वाहनों को चलाते समय “सीटबेल्ट” का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय “हेलमेट” का प्रयोग अवश्य करें.
प्रभारी निरीक्षक यातायात सत्य प्रकाश यादव ने बताया कि यातायात पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान क्षमता से अधिक सवारी बैठाने वाले 45 वाहन, बिना हेलमेट में 302 वाहन व नो पार्किंग में खडी 107 वाहनों सहित कुल 597 वाहनों से 623600 रूपये का चालान काटा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *