सकलडीहा में डॉ अंबेडकर जयंती अभूतपूर्व उत्साह से मनाई जाएगी

eb041c64177e
बोधिसत्व सम्मान में निकलेगी धम्म यात्रा, भंते चंद्रिमा थेरो करेंगे शिरकत 

चंदौली के सकलडीहा इंटर कॉलेज मैदान में 26 अप्रैल को एक भव्य जनपद स्तरीय धम्म यात्रा और बोधिसत्व बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम न केवल संविधान निर्माता बाबा साहेब के विचारों को जीवंत करेगा, बल्कि समाज के हर वर्ग को एकजुट करने का संकल्प भी लेगा। मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य भंते चंद्रिमा थेरो (पूर्व अध्यक्ष, अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ) शिरकत करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता डॉ. इंदु चौधरी बाबा साहेब के दर्शन पर प्रेरक व्याख्यान देंगी। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे मिशन गायक रविराज बौद्ध और प्रीति बौद्ध, जिनके मिशन गीतों श्रोताओं को भावविभोर कर देंगे।



फोटो: सकलडीहा इण्टर कॉलेज मैदान में रणनीति पर चर्चा करते आयोजकगण 


कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आयोजक मंडल ने सकलडीहा इंटर कॉलेज ग्राउंड में विस्तृत विंदूवार समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उपस्थित आयोजकों ने इसे और भी वृहद स्तर पर ले जाने की रणनीति पर चर्चा की, ताकि संख्या बल में भारी इजाफा हो। अरुण रत्नाकर ने कहा, “यह समारोह असीमित संभावनाओं वाला होगा, जहां हजारों लोग एकत्र होंगे। इसलिए हर किसी की जिम्मेदारी है कि आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो।” उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों को आमंत्रित करने का आग्रह किया, जिससे यह उत्सव भव्य और सफल बने।


बैठक में रामहरख चौधरी, लल्लन कुमार, रामसुभाष, निठोहर सत्यार्थी, रमेश राम, ज्ञानचंद, जोखू सिद्दीकी और गिरिजेश दादा जैसे प्रमुख सदस्य मौजूद रहे। सभी ने धम्म यात्रा के मार्ग, मंच सज्जा, सुरक्षा व्यवस्था और समापन की बारीकियों पर विंदुवार विचार-विमर्श किया। यह आयोजन निश्चित रूप से चंदौली जिले को बाबा साहेब के समानता, न्याय और बौद्ध धम्म के संदेश से रोशन करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *