सेवानिवृत पुलिसकर्मियों को आगामी सुखमय व समृद्ध जीवन की शुभकामनाओं के साथ दी गयी विदाई

c770c684b78a
चन्दौली l अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बुधवार को क्षेत्राधिकारी लाईन श्री रघुराज द्वारा पुलिस लाइन स्थित सभागार कक्ष में आयोजित विदाई समारोह में उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना के साथ उपहार, स्मृति चिन्ह प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गई। उक्त कार्यक्रम में अन्य सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


फोटो : पुलिस लाइन सभागार चंदौली में विदाई के दौरान उपस्थित पुलिसकर्मी


सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में उ0 नि0 ना0 पु0 श्री रतिभान सिंह, उ0 नि0 ना0 पु0 श्री धर्मदेव तिवारी, उ0 नि0 रेडियो श्री कुमार राहुल सिंह व मु0 आ0 स0 पु0 श्री प्रदीप कुमार राय (स्वैच्छिक) शामिल रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *