रेलवे पुलिस नें वापस कराया पापा की परी

6ff1593b4d8b
रिपोर्ट ! संदीप कुमार

चंदौली l डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 04 पर विती रात को एक नाबालिक लड़की अकेले संदिग्धावस्था में घूमते हुए पाई गयी l पुलिस से पूछताछ में बतायी कि वह पटना के मसौढ़ी की रहने वाली है। वह अपनी माँ की डांट फटकार से नाराज होकर बिना बताए भटकते हुए यहां आ गई। वहीं उसके पिता मुन्ना को बुलाकर उसे सही सलामत सुपुर्द कराया दिया गया l



बता दें कि उ0 नि0सरिता गुर्जर साथ सहायक उप निरीक्षक दीपेश कुमार के द्वारा उक्त लड़की को उसके स्वेच्छानुसार, प्रेमवूर्वक रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट डीडीयू लाया गया और चाइल्ड लाइन डीडीयू के टीम मेंबर मीरा कुमारी के द्वारा काउंसलिंग कराया गया।तदोपरांत उक्त नाबालिक को उसके परिजनों तक सही सलामत व सुरक्षित पहुंचाने के लिए रेलवे चाइल्ड लाइन डीडीयू को सुपुर्द किया गया जहां बाद में उक्त लड़की के पिता मुन्ना डीडीयू स्टेशन आए और अपनी बच्ची को समझा बुझाकर वापस अपने घर लेकर गए।

उक्त लड़की के पिता ने बताया कि वह अपनी बच्ची को बहुत प्यार करते हैं और बहुत लाड़ के ही कारण वह अपनी मां की डांट से इतना नाराज हो गई कि घर में बिना बताए घर से रुठ कर यहां आ गई। उनकी परी बेटी को सही सलामत उनसे वापस मिलाने के लिए उन्होंने रेलवे सुरक्षा बल का दिल से धन्यवाद ज्ञापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *