चंदौली पुलिस ने पांच वारंटियो को भेजा जेल

मा0 न्यायालय के निर्देशों का उलंघन करने पर हुई कार्यवाई
चन्दौली-जनपद की थाना इलिया पुलिस द्वारा पांच वांछित वारंटियो को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चंदौली पुलिस द्वारा वांछित व वारण्टियों की धड़ पकड़ जारी है इसी के क्रम में थाना इलिया द्वारा मा0 न्यायालय अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट चकिया व माननीय न्यायालय किशोर न्याय बोर्ड जनपद चन्दौली द्वारा जारी NBW वारंटी क्रमशः रामचन्द्र पुत्र बन्सु हरिजन नि0 ग्राम इलिया थाना, रामजी पासवान पुत्र स्व चिल्लर पासवान नि0 ग्राम डेहरी खुर्द थाना इलिया, मुन्ना राम पुत्र जंगी राम निवासी ग्राम इलिया थाना इलिया, काशी नाथ पुत्र गजाधर यादव नि0 ग्राम बेन थाना इलिया, अमरनाथ पुत्र गजाधर यादव नि0 ग्राम बेन थाना इलिया जनपद चन्दौली को बुधवार को उनके घर से गिरफ्तारी की गई है।
इलिया थाना प्रभारी निरीक्षक हरिश्चन्द्र सरोज ने बताया कि उक्त सभी वारंटियो को मा0 न्यायालय द्वारा निर्गत NBW के आधार पर गिरफ्तारी की गई है जिसे नियमानुसार मा0 न्यायालय में पेश किया गया है। जहां से जेल भेज दिया गया है।