इनायतपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता संपन्न,55 छात्रों ने किया प्रतिभाग

f277b2119246
गावों में छिपी है प्रतिभाएं, जिसे निखारना जरूरी- सतीश प्रकाश 

विजेताओ को ट्राफी व मेडल देकर किया सम्मानित 

चंदौली, खबर उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली के कमालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम इनायतपुर से है. जहां डिलियापर लक्ष्मी पूजा के शुभ अवसर पर रविवार को सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में 55 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. जिसमें अंश राजभर प्रथम,गरिमा सिंह द्वितीय तथा अनुज राजभर तृतीय स्थान पाकर अपना दबदबा बनाया.


फोटो : इनायतपुर में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में विजेताओं को ट्रॉफी देते हुए कमालपुर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश 

वहीं विजेताओं को बतौर मुख्य अतिथि कमालपुर पुलिस चौकी प्रभारी सतीश प्रकाश ने ट्रॉफी, मेडल, व पठन पाठन की सामग्रियां देकर उनका उत्साहवर्धन किया. उन्होंने प्रतिभागियो को संबोधित करते हुए कहा कि गांवों के अंदर बच्चों में बहुत सी प्रतिभाएं छिपी हुई है जिसे प्रतियोगिता के द्वारा निखारना बेहद जरूरी है. ये प्रतिभावान बच्चें देश के कर्णधार है जो भविष्य में  देश का नाम रौशन करेंगे. उन्होंने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया.

विशिष्ठ अतिथि छात्र संघ महामंत्री एवं क्षेत्र  पंचायत सदस्य राहुल राजभर ने टीम के सभी सदस्यों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम में शामिल होकर मैं अपने आप को गौरवांवित महसूस कर रहा हूं. ऐसे कार्यक्रमों के लिए मैं आप लोगों के साथ सदैव खड़ा रहूंगा. कार्यक्रम संयोजक अशोक बिंद ने आए हुए अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दिया.

 इस दौरान कमालपुर पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल चंदन वर्मा, घनश्याम बिंद ,किशन विंद ,प्रदुम्न बिंद ,राजेश बिंद, जिगर बिंद ,रवि गुप्ता, सहित अन्य उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *