धान की नर्सरी डालने के ऐन वक्त पर नलकूप की पाईप खराब

ef4166e10168
किसान चिंतित, जिम्मेदार बेपरवाह 

चंदौली, सटीक संवाद। जिले के धानापुर क्षेत्र अंतर्गत छरबलियां गांव स्थित नलकूप नंबर 166 की पाईप काफी दिनों से खराब पड़ी हुई है. धान की नर्सरी डालने के ऐन वक्त पर नलकूप की पाईप खराब पड़े होने पर किसानों के सिर पर चिंता मडराने लगी है. इसको लेकर किसानों ने तहसील सहित संबंधित अधिकारियों के कार्यालयों का चक्कर लगाकर थक हार चुके हैं. इस संबंध में किसान नेता पिंटू पाल और विजयकांत पासवान ने काफी नाराजगी जताई है और कहा कि हफ्ते भर के अंदर नलकूप की पाईप सही नहीं कराया गया तो वह एक बड़ा आन्दोलन करने को बाध्य होंगे.

फोटो: छरबलियां गांव में खराब पड़ी नलकूप के पाइप को दिखाते किसान नेता पिंटू पाल 

दर असल गुरुवार को भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के वाराणसी युवा मण्डल अध्यक्ष पिंटू पाल और चंदौली युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान धानापुर क्षेत्र के दौरे पर रहे. छरबलियाँ गांव से गुजरते वक्त किसानों ने उनसे बताया कि हमारे गांव के नलकूप की पाईप काफी दिनों से खराब पड़ी हुई है. 
इस संबंध में जनप्रतिनिधियों से लेकर संबंधित अधिकारियों से शिकायत करके हम लोग थक हार चुके हैं. अब मई माह का आखिरी सप्ताह चल रहा है. धान की नर्सरी डालने के ऐन वक्त पर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है. ऐसे में सही वक्त पर नलकूप की पाईप नहीं लगाईं गई तो धान की नर्सरी पिछड़ सकती है. 
और उनके मुंह से निवाला छीना जा सकता है. जिसके जिम्मेदार नलकूप अधिकारी और जनप्रतिनिधि होंगे. ऐसे में समय रहते नलकूप की पाईप नहीं लगाईं गई तो वह एक आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *