शहीदगांव में एनसीसी की भर्ती संपन्न

6cffcf1d5ff2

150 छात्र- छात्राओं ने किया प्रतिभाग, कुल 90 सीट है


चंदौली, धानापुर। अमर शहीद विद्या मंदिर इंटर कालेज शहीद गांव में एनसीसी की भर्ती 91 यूपी बटालियन एनसीसी मुगलसराय के समादेश अधिकारी कर्नल अमर सिंह सेना मेडल के आदेशानुसार मंगलवार को सम्पन्न हुआ है।

एनसीसी सीनियर डीविजन के लिए कुल 90 सीट है। भर्ती में कुल 150 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें लम्बाई, कागजातों की जांच, दौड़ ,पुसप शिटप ,मेडिकल के उपरांत 110 लिखित परीक्षा में सामिल हुए। लिखित परीक्षा में शामिल छात्र छात्राओं का परिणाम बाद में बटालियन द्वारा घोषित किया जायेगा।

मेजर लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि एनसीसी विश्व की सबसे बड़ी संस्था है जिसका उद्देश्य देश के युवाओं को एक अच्छा नागरिक बनना है। 

इस अवसर पर प्रधानाचार्य मोती लाल, संतोष कुमार, रामप्रकाश पाण्डेय, दुर्गेश सिंह, आशुतोष सिंह, मृत्युंजय मौर्य, हरिश श्रीवास्तव, रामकेश ,रामाशंकर तिवारी, प्रेम नाथ राय , रामप्रकाश सिंह, अरविंद निषाद ,रवि कुमार, बटालियन के सुबेदार भूपेंद्र सिंह, सुबेदार सुखचैन सिंह, नायब सुबेदार मिलन थापा, हवलदार मोबीन आलम, हवलदार इन्द्र बहादुर, हवलदार विलास साल्वे, प्रधान कर्णिक उदयभान, जय प्रकाश राय, उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *