चंदौली : जिलाधिकारी नें चार तहसीलों में घोषित किया नामिक अधिवक्ता

1de1f8033e6f
चन्दौली । जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे ने 12जनवरी 2024शुक्रवार को जनपद की चार तहसीलों क्रमशः चंदौली,सकलडीहा,चकिया व नौगढ़ में एक-एक (राजस्व) नामिक अधिवक्ता नियुक्त किया ।
नामिक अधिवक्ता की कड़ी में चन्दौली से चंद्रशेखर खरवार, सकलडीहा से अजय सिंह,चकिया से अशोक द्विवेदी व नौगढ़ से तेजवंत बहुगुणा को (राजस्व) नामिक अधिवक्ता घोषित किया l वरिष्ठ अधिवक्ताओं नें अपने अपने नजदीकी अधिवक्ता को राजस्व नामिक घोषित किये जाने पर बधाइयाँ देते हुए मिठाईया खिलाकर मुँह मीठा करवाया l
फोटो: सकलडीहा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता अजय सिंह को मिठाई खिलाते हुए
गुरूवार को सकलडीहा बार के अधिवक्ताओं ने विशुनपुरा गोहदा गांव निवासी अजय कुमार सिंह को नामिक अधिवक्ता (राजस्व )बनाये जाने पर हर्ष जताया है। । इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर खरवार,पूर्व अध्यक्ष नितिन तिवारी, जगदीश सिंह,श्रीकांत सिंह,विजय सिंह, राजकुमार सिंह, जनार्दन मिश्र, श्रीकांत राजभर,संजय सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *