बलुआ पुलिस नें अलग अलग स्थानों से दो अपचारी चोरों को लिया अभिरक्षा में

चन्दौली,
चहनियाँ l बलुआ थाना में पूर्व में दर्ज मुकदमे के अनुसार वांछित बालअपचारी अंकित यादव उर्फ ओमशक्ति यादव पुत्र श्यामजीत यादव निवासी हिंगुतरगढ़ थाना धानापुर जिला चन्दौली को 12 जनवरी 2024को पूर्वांह 10.30 बजे पुलिस अभिरक्षा में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है तथा विवेचना प्रचलित है ।
पुलिस पूछताछ में बताया कि लगभग एक महीना पहले पपौरा हनुमान मंदिर से इन्वर्टर बैटरी साउण्ड बाक्स, साउण्ड मशीन चोरी किया था तथा तीन/चार महीना पहले महुअरकला गांव में दो अलग अलग जगहों से झटका मशीन,बैटरी,समरसेबुल, मैने अपने साथियों सेचन यादव उर्फ बूढ़े यादव पुत्र पोल्हावन यादव निवासी महुअरकला व अनुराग यादव पुत्र संजय यादव निवासी धोबही थाना चौबेपुर जिला वाराणसी व अभिषेक तिवारी पुत्र स्व0 संजय तिवारी निवासी ग्राम महुअरकला व संदीप यादव व मनीष यादव पुत्रगण सेचन यादव उर्फ बूढ़े यादव निवासी महुअरकला के साथ मिलकर चोरी किया था तथा सभी चोरी का सामान टैम्पो में लादकर सेचन यादव उर्फ बूढ़े यादव पुत्र स्व0 पोल्हावन यादव नि0महुअरकला के घर रखा था।
जिसे दिनांक 22.12.2023 को हम लोग आपस चोरी के सामान को बाट कर अपने अपने हिस्से के सामान को बेचने हेतु ले जाने वाले थे की आप लोगों ने सेचन यादव उर्फ बूढ़े यादव पुत्र पोल्हावन यादव निवासी महुअरकला थाना बलुआ जनपद चन्दौली, अनुराग यादव पुत्र संजय यादव निवासी धोबही थाना चौबेपुर जिला वाराणसी, अभिषेक तिवारी पुत्र स्व0 संजय तिवारी निवासी ग्राम महुअरकला थाना बलुआ जनपद चन्दौली को सेचन यादव के घर से ही गिरफ्तार कर लिया था तथा मै व मनीष यादव व संदीप यादव पुत्रगण सेचन यादव उर्फ बूढ़े यादव अपने हिस्से का सामान छोड़कर मौके का फायदा उठाकर भाग गये थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *