पिता की लाइसेंसी राइफल से बेटे ने खुद को मारा, मौत

5741ffa7fbfd

पति पत्नि के बीच था मनमुटाव, सदमे में परिवार 

चंदौली, खबर यूपी के जनपद चंदौली के थाना सकलडीहा के पचखरी गांव से से है. जहां सोमवार को पिता रमेश यादव की लाइसेंसी राइफल से 35 वर्षिय बेटा संदीप यादव ने खुद के सिर में गोली मारकर अपनी अहलीला समाप्त कर ली है. ऐसा खौफनाक कदम उठाने का वजह पारिवारिक कलह बताया जा रहा है. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतू मोर्चरी हाउस भेज अग्रिम कार्रवाई में जूट गई है.

फोटो: मृतक संदीप यादव की फाइल फोटो 

सोमवार को पूर्व जिला पंचायत रमेश यादव के परिवार की महिलाएं मंदिर पूजा के लिए गयी थीं. बड़ा पुत्र प्रदीप यादव घर से थोड़ी दूर स्थित अपने निजी विद्यालय पर थे. घर की ऊपरी मंजिल पर रह रहे संदीप यादव उर्फ रिंकू के कमरे से अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी. गोली की आवाज सुनते ही घर के अन्य सदस्य व आस-पास के लोग मौके पर पहुंच गये. मौके पर संदीप खून से लथपथ जमीन पर पड़ा था. पास में लाइसेंसी रायफल पड़ी थी. परिजनों द्वारा आनन- फानन अस्पताल ले जाया गया. जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया.

फोटो: पचखरी गांव में रोते बिलखते परिजन

 घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्राधिकारी रघुराज व प्रभारी निरीक्षक अतुल प्रजापति ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतू जिला अस्पताल भेज दिया. मृतक का विवाह वर्ष 2011 मे चौबेपुर भगतुआ सेवानिवृत्त सुबेदार श्यामनारायण यादव की पुत्री दिव्या से हुआ़ था. जिससे एक 5 वर्ष का पुत्र यथार्थ है. घटना का कारण पत्नी से मनमुटाव बताया जा रहा है. दो दिन पूर्व पत्नी मायके चली गई थी. बेटे की मौत के बाद पिता रमेश यादव,माता सुदामी देवी,चाचा जयनारायण यादव,विनोद यादव बड़ा भाई प्रदीप यादव का रोते रोते बुरा हाल है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *