किसानों मजदूरों के मसीहा थे मनमन सिंह: शेषनाथ यादव

5d72ee2c4733
चन्दौली । कस्बा के डाक बंगला स्थित काली माता मन्दिर परिसर मे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मण्डल अध्यक्ष वाराणसी रहे मनमन सिंह के 17 मार्च 2024 को बिजली बोर्ड में मोबाइल चार्जर निकालते वक्त करेंट की चपेट मे आने से मौत हो जाने पर किसान यूनियन के पदाधिकारीगणों द्वारा मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया l जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण कर नम आंखों से शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि मनमन सिंह वास्तव में किसानो के मसीहा थे l जिन्होंने दिन प्रतिदिन चलकर किसानों की हर एक समस्या का निवारण कराने का काम किया करते थे l


फोटो: चन्दौली डाक बंगला स्थित काली माता मंदिर परिसर में शोक सभा का आयोजन करते किसान यूनियन


कार्यक्रम में उपस्थित किसान मंच के जिलाध्यक्ष रामअवध ने कहा कि मनमन सिंह के चले जाने के बाद किसानों मजदूरों को जो अपूर्णीय क्षति हुई है उसकी भरपाई नहीं की जा सकती है l जिलाधिकारी चंदौली का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उन्होने कहा कि मनमन सिंह का उत्तराधिकारी एक सात वर्ष का लडका है जिसका पालन पोषण, शिक्षा दीक्षा का सरकार जिम्मा ले और कृषक दुर्घटना लाभ सहित अन्य सुविधाएं तत्काल मुहैया कराये l

शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान गुड्डू ,मण्डल सलाहकार वाराणसी पिंटू पाल, युवा मण्डल सचिव अखिलेश यादव, जिला महासचिव गुड्डू शर्मा, तहसील संगठन मंत्री कृष्णा यादव ,गोलू यादव, मोहन यादव, ओमप्रकाश यादव, शशिकांत सिंह ,प्रेम यादव, सुनील यादव, रविन्द्र यादव, धनंजय यादव, निरंजन पाल, जिउत पाल, विरेन्द्र सिंह, राकेश पाण्डेय, राधेश्याम पाल, गुड्डू शर्मा, कमलेश कुमार सिंह, किसान मंच के अध्यक्ष, रामअवध सिंह सहित अन्य किसान मौजूद रहे l 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *