चंदौली में गैंगस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

b30376c132f7
चन्दौली,चकिया। थाना स्थानीय पर पूर्व में दर्ज.मु.अ.सं. 68/2024 धारा 3(1) उ.प्र.गैंगेस्टर एक्ट से सम्बधित वांछित अभियुक्त रवि मौर्या पुत्र हरिद्वार मौर्या निवासी ग्राम सरैया थाना चकिया जनपद चन्दौली को मगंलवार को उसरी मोड से 07.20 बजे मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गई।

फोटो : चकिया थाने पर गिरफ्तार रवि मौर्या 

थानाध्यक्ष चकिया अतुल कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक चंदौली डॉ अनिल कुमार के निर्देशानुसार अपराधियो की नकेल कसने हेतु गिरफ्तारी अभियान लगातर चलाया जा रहा है जिसके क्रम में उक्त आरोपी के विरुद्ध पूर्व में अभियोग पंजीकृत था। जिसकी गिरफ्तारी को लेकर लगातार दबिश डाली जाती रही। आज मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तारी की गई है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम मे थानाध्यक्ष अतुल कुमार, हेड कास्टेबल अरुण गिरी, कास्टेबल प्रदीप यादव प्रमुख रुप से शामिल रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *