दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के अलावा सफलता का कोई विकल्प नहीं : बीओ

8e5e542c0f84
वाराणसी,
कछवांरोड। वाराणसी जिले के माडल ब्लॉक सेवापुरी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय ठठरा में राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा के आए रिजल्ट में 10 बच्चों के चयनित होने पर गुरुवार की दोपहर खंड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी संजय कुमार यादव द्वारा अभिभावकों के साथ बच्चों को सम्मानित किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा बच्चों को सम्बोधन में बताया गया कि “दृढ़ इच्छाशक्ति और कठिन परिश्रम के अलावा सफलता का कोई विकल्प नहीं है।”

फोटो: राष्ट्रीय आय एवम् योग्यता आधारित छात्रबृत्ति परीक्षा में चयनित बच्चे सम्मानित होते हुए 


आगे की पढ़ाई के लिए चयनित बच्चों को कक्षा -9, -10,- 11 व 12 में रूपया 1000.00 प्रति माह के दर से 4 साल में कुल रूपया 48000.00 छात्रवृत्ति के रूप में मिलेगा।असफल बच्चे निराश न हो बल्कि और लगन व ऊर्जा के साथ आगे की पढाई में अभी से लग जाए।

इस दौरान अभिभावक श्रीराम विश्वकर्मा, अजय कुमार यादव, शिक्षक सुनीता दीक्षित, कल्पना श्रीवास्तव, रचना सिन्हा, प्रतिमा सिंह व आशुतोष कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे। संचालन पूर्व मा०शि० संघ के ब्लाक महामंत्री शशिकान्त दुबे ने किया।

 प्रभारी प्रधानाध्यापक चन्द्रबली पटेल ने बच्चों, अभिभावकों व शिक्षकों को इस कामयाबी के लिए बधाई व शुभकामनाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *