खून में TLC बढ़ने के लक्षण और बचाव डॉ. रविशंकर मौर्य से जानें

14f4152d77b9
खून में TLC के बढ़ने के कारण क्या होता है? समय रहते लक्षणों को पहचान लें वरना घेर लेंगी बीमारियां

क्या आप जानते हैं कि अगर आपके शरीर में टोटल ल्यूकोसाइट काउंड बढ़ने लगता है, तो आपकी बॉडी में कुछ लक्षण दिखाई देते हैं? आपको इन लक्षणों को नजरअंदाज करने की गलती बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए।



ल्यूकोसाइटोसिस यानी हाई वाइट ब्लड सेल काउंट की वजह से आपकी सेहत को कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपने समय रहते हाई वाइट ब्लड सेल काउंट को कंट्रोल नहीं किया तो आपकी सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। शरीर में जरूरत से ज्यादा वाइट ब्लड सेल काउंट आपके इम्यून सिस्टम पर नेगेटिव असर डाल सकता है। खून में TLC के बढ़ने के कारण आपकी इम्यूनिटी काफी ज्यादा कमजोर हो सकती है। 

बन सकते हैं गंभीर बीमारियों का शिकार

हाई वाइट ब्लड सेल काउंट की वजह से आपके शरीर को इंफेक्शन और बीमारियों से लड़ने में दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। अगर आपके शरीर में जरूरत से ज्यादा वाइट ब्लड सेल डेवलप हो गए, तो ब्लड कैंसर जैसी गंभीर और जानलेवा बीमारी का खतरा भी बढ़ सकता है। इसके अलावा हाई वाइट ब्लड सेल काउंट बोन मैरो डिसऑर्डर्स की संभावना को भी काफी हद तक बढ़ा सकता है। इस तरह की दिक्कतों से खुद का बचाव करने के लिए हाई वाइट ब्लड सेल काउंट पर काबू पाना बेहद जरूरी है। 

जरूरी है लक्षणों को पहचानना
 
क्या आप जानते हैं कि आप हाई वाइट ब्लड सेल काउंट को कैसे पहचान सकते हैं? अगर नहीं, तो आपको इसके कुछ वॉर्निंग साइन्स के बारे में जान लेना चाहिए। हाई वाइट ब्लड सेल काउंट की वजह से आपकी बुखार, थकान, दर्द और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। इसके अलावा अगर आपको रात में सोते समय पसीना आता है तो भी आपको सावधान हो जाना चाहिए। अचानक से वजन कम हो जाना या फिर रैश हाई वाइट ब्लड सेल काउंट का संकेत हो सकता है।

किस वजह से बढ़ जाता है काउंट?

वाइट ब्लड सेल का काउंट बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं। जरूरत से ज्यादा स्ट्रेस लेना वाइट ब्लड सेल काउंट बढ़ने के मुख्य कारणों में से एक हो सकता है। थायरॉइड प्रॉब्लम्स, दांतों में कैविटी और एलर्जी की वजह से भी वाइट ब्लड सेल के काउंट में बढ़ोत्री हो सकती है। अगर आप स्मोकिंग करते हैं तो भी आपकी बॉडी में वाइट ब्लड सेल काउंट के बढ़ने की संभावना काफी ज्यादा हो सकती है।

कुल मिलाकर अगर आपको अपने शरीर में इस तरह के लक्षण एक साथ दिखाई दे रहे हैं तो आपको तुरंत नजदीकी डॉक्टर से संपर्क करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *